कमिश्नरेट की पुलिस का जांच अभियान

कमिश्नरेट की पुलिस का जांच अभियान

 दुर्गापुर :स्वतंत्रा दिवस को ध्यान में रखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. कमिश्नरेट के ईस्ट जोन पुलिस द्वारा विभिन्न होटलों, लॉज, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन के अलावा और कई जगह पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है. इसके साथ-साथ पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण जगहों पर नाका चेकिंग भी चलाई जा रही है. सब कुछ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है. ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. एक दूसरे जिले को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सड़कों पर विशेष तौर पर नाका चेकिंग चलाया जा रहा है जिनमें अजय घाट पांडेश्वर, कोकोवेन थाना अंतर्गत बैरेज मोड़ , काकसा एवं बुदबुद थाना क्षेत्र में भी नाका चेकिंग जारी है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0